नोबेल पुरस्कार 2017: बॉयलोजिकल क्लॉक विषय पर किए उल्लेखनीय कार्य के लिए


    तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (Biological clock) विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. 
    Biological clock को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है. 
    तीनों वैज्ञानिकों ने बायोलॉजिकल क्लॉक को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाने वाले जीन का पता लगाया है। 
    इसे पीरियड जीन का नाम दिया गया है।
    वैज्ञानिकों ने फ्रूट फ्लाई (वैज्ञानिक नाम ड्रोसोफिला मेलानोगेस्टर) पर शोध कर इसका पता लगाया है। यह क्लॉक नींद के अलावा खानपान, हार्मोन और शरीर के तापमान को निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
    ‘उनकी खोज ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि पृथ्वी की परिक्रमा के साथ पेड़-पौधे, पशु और मनुष्य जैविक तौर पर कैसे खुद को उसके अनुकूल ढालते हैं
    भविष्य में इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों का इलाज भी किया जा सकेगा। निर्धारित प्राकृतिक चक्र (जैसे रात में जागना और दिन में सोना) के मुताबिक नहीं रहने की स्थिति में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। 
    भविष्य में इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों का इलाज भी किया जा सकेगा। निर्धारित प्राकृतिक चक्र (जैसे रात में जागना और दिन में सोना) के मुताबिक नहीं रहने की स्थिति में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download