भारत -नेपाल सम्बन्धों के सभी आयाम

** ०-० भारत और नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं हैं बल्कि इनका सदियों पुराना नाता है जो इन्हे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक रूप से जोड़ता है। नेपाल से भारत का रिश्ता रोटी और बेटी का है।
०-० नेपाल भारत के लिए सामरिक और रणनीतिक महत्व का है। भारत के 5 राज्यों की सीमा नेपाल से लगी है इस कारण नेपाल में उत्पन्न अस्थिरता भारत को भी प्रभावित करती है। विस्तार से ......nepal
=>नेपाल का भारत के लिए महत्व क्यों?

1. भौगोलिक राजनीति 
-०-० भारत और नेपाल के बीच 1,850 किमी लंबा बॉर्डर है।
०-० भारतीय राज्य जिनकी सीमा नेपाल से छूती हैं: १.सिक्किम, २.पश्चिम बंगाल, ३.बिहार, ४.उत्तर प्रदेश ५.उत्तराखंड।

2. =>"भारत और नेपाल के खास सम्बन्ध"
०-० 1950 में शांति और दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध भारत-नेपाल संधि ने नेपालियों को भारतीय जनता के समान शिक्षा और आर्थिक अवसर देने की बात कही गई।
-०-० भारत नेपाली नागरिकों को सिविल सेवा सहित दूसरी सरकारी सेवाओं में हिस्सा लेने की आजादी है।

-०-० भारत-नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है. वहां जाने के लिए किसी वीज़ा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

3. =>"रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी"
०-० भारत में करीब 60 लाख नेपाली काम करते हैं।
०-० 45 हज़ार से ज़्यादा नेपाली नागरिक भारतीय सेना और पैरामिल‌‌िट्री में काम करते हैं.
करीब 6 लाख भारतीय नेपाल में रहते हैं।

4. => रिश्तों का आर्थिक पक्ष :- 
०-० भारतीय कंपनियां नेपाल में सबसे बड़ी निवेशक है।
०-० नेपाल में 2,539 करोड़ की FDI भारतीय प्रोजेक्टों के ज़रिए आती है. जो नेपाल की करीब कुल FDI का 40% है।
०-० 150 से भारतीय उपक्रम नेपाल में काम कर रहे हैं।
०-० इनमें ITC, डाबर इंडिया , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एशियन पेंट, मणिपाल ग्रुप, एस्सेल इंफ्रा प्रोजेक्ट और टाटा पावर जैसी कंपनियां शुमार हैं।

5. => व्यापारिक पक्ष:-
०-० नेपाल के कुल का कारोबार में 66% व्यापार भारत के साथ होता है।
०-० 26,127 करोड़ मूल्य के व्यापारिक रिश्ते हैं नेपाल के भारत के साथ।
०-० 3187 करोड़ वैल्यू का कुल निर्यात नेपाल से भारत होता है।
०-० 22,393 करोड़ का माल नेपाल में भारत से निर्यात होता है।

6. => भारत और नेपाल के मध्य विवाद के कुछ मुद्दे :-
१. पानी का बंटवारा दोनों मुल्कों के बीच विवाद का विषय है।

२. सुस्ता और कालापानी जैसी नदियों को लेकर दोनों देशों में क्षेत्रीय विवाद है।

३. हालिया सीमाबंदी ने दोनों देशों के रिश्तों को बिगाड़ के रख दिया था।

४. नेपाल ने संविधान निर्माण प्रक्रिया में भारत की दखलअंदाज़ी पर आपत्ति जताई थी।

7. =>" भारत- नेपाल सम्बन्ध में चीन की भूमिका :-
०-० हालिया सीमाबंदी के कारण चीन ने नेपाल से ईंधन लेने की प्रक्रिया में कुछ कदम बढ़ाए हैं।
०-० नेपाल अपने पूर्वोत्तर पड़ोसियों के साथ व्यापार की राहें खोल रहा है।
०-० साल दर साल नेपाल में चीनी निवेश की तादाद बढ़ती जा रही है।
०-० नेपाल ने हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट बनाने के ‌लिए चीनी कंपनी की मदद ली।
०-० 1.6 अरब डॉलर की कीमत से ये प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

=>"कैसा होगा भविष्य?
-०-० नेपाल का सामरिक और रणनीतिक महत्व... भारत के 5 राज्यों की सीमा नेपाल से लगी है, नेपाल में अस्थिरता भारत को भी प्रभावित करती है।
०-० भारत को नेपाल के साथ अपने संबंधों में सुधार करना चाहिए क्योंकि चीन-पाकिस्तान के हालिया हालातों के मद्देनज़र ऐसा करना बेहद जरूरी है... 

सम्भावित प्रश्न:- नेपाल भारत के लिए महत्वपूर्ण क्यों? रिश्ते के आर्थिक एवं सामरिक पक्ष क्या हैं? भारत और नेपाल के मध्य विवाद के मुद्दे कौन- कौन से हैं? भारत- नेपाल सम्बन्ध में चीन की भूमिका पर विचार कीजिये।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download