भारत की 58 फीसद संपत्ति 1 फीसद अमीरों के पासः ऑक्सफैम

- भारत की 58 प्रतिशत संपत्ति पर महज 1 प्रतिशत अमीरों का कब्जा है। यह देश में अमीरी और गरीबी के बढ़ते फासले का संकेत देता है।

- हालांकि पूरी दुनिया की आधी यानी 50 प्रतिशत संपत्ति भी मात्र 1 फीसदी अमीरों के पास है, लेकिन भारत की स्थिति इस मामले में ज्यादा खराब है।

-  अधिकार समूह ऑक्सफैम की तरफ से जारी एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक भारत के केवल 57 अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 216 अरब डॉलर (14,688 अरब रुपए) की संपत्ति है, जो देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है।

- देश में 84 अरबपतिरिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 84 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर (16,864 अरब रुपए) की है। इनमें 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। इसके बाद दिलीप सांघवी की संपत्ति 16.7 अरब डॉलर और अजीम प्रेमजी की संपत्ति 15 अरब डॉलर की है।

- देश की कुल संपत्ति 3,100 अरब डॉलरऑक्सफैम की रिपोर्ट में भारत की कुल संपत्ति 3,100 अरब डॉलर (2108 खरब रुपए) आंकी गई है। इस साल पूरी दुनिया की कुल संपत्ति 2.56 लाख अरब डॉलर बताई गई है। इसमें से तकरीबन 6,500 अरब डॉलर की संपत्ति पर अरबपतियों का आधिपत्य है।

- इसमें 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स शीर्ष पर हैं। इसके बाद 67 अरब डॉलर की संपत्ति वाले एमैनसियो ऑर्टेगा और 60.8 अरब डॉलर की संपत्ति वाले वारेन बफे का नाम है। ऑक्सफैम ने "99 प्रतिशत लोगों के लिए एक अर्थव्यवस्था" शीर्षक की रिपोट में ये आंकड़े दिए हैं।

...और दुनिया में ये हाल

8 अमीरों के पास 3.6 अरब लोगों के बराबर संपत्ति

ऑक्सफैम के मुताबिक दुनिया के 8 अमीरों के पास इतनी संपत्ति है, जितनी दुनिया की आधी आबादी (3.6 अरब लोग) के पास है। पूरी दुनिया की कुल संपत्ति 2557 खरब डॉलर (1,73,876 खरब रुपए) है। दुनिया के 8 सबसे धनवान लोगों में से 6 अमेरिका, एक स्पेन और एक मेक्सिको से हैं।

असमानता के चौंकाने वाले खुलासे

अमीर और गरीब के बीच खाई और बढ़ी है। इस कारण पूरी दुनिया में मुख्यारा की राजनीति के साथ असंतोष बढ़ा है।

संपन्न देशों में अधिक से अधिक लोगों में यथास्थिति बर्दाशत न करने के संकेत भी अधिक नजर आ रहे हैं।

वर्ष 2015 से अमीरों ने धरती के बाकी लोगों की तुलना में अधिक पैसा कमाया है।

दुनिया की आधी गरीब आबादी की संपत्ति पहले के अनुमानों से कम रही है।

चीन, इंडोनेशिया, लाओस, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में 10 प्रतिशत अमीरों की आय में 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई।

आने वाले 20 वर्षों में 500 लोग अपने उत्तराधिकारियों को 21 खरब डॉलर की संपत्ति सौंपेंगे। यह भारत की जीडीपी (20 खरब डॉलर) से कहीं अधिक है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download