अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट : 2050 तक भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम

- दुनियाभर में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है और साल 2050 तक भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। यह बात अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने शोध में कही है।

- प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अगर इस्लाम इसी रफ्तार से बढ़ता रहा हो तो इक्कीसवीं सदी के अंत तक वो अनुयायियों की संख्या के मामले में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा। इस समय इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।

- प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार साल 2050 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी (करीब 30 करोड़) वाला देश बन जाएगा। अभी भारत इस मामले में इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर है।

- प्यू के अनुमान के मुताबिक, साल 2010 के हिसाब से मुसलमानों की आबादी 1.6 बिलियन थी यानि पूरी दुनिया की कुल जनसंख्या का 23 फीसदी। वर्तमान में, इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुसलमानों की आबादी है।

- प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानों की आबादी बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि दर बाकी धर्मों से ज्यादा है। वैश्विक स्तर पर मुस्लिम महिला के औसतन 3.1 बच्चे होते हैं जबकि बाकी धर्मों का ये औसत 2.3 है।

- रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम जनसंख्या में वृद्धि, उनके माइग्रेशन और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की हिंसक कार्रवाई ने कई देशों में इस धार्मिक समूब को डिबेट के बीच खड़ा कर दिया है।

- हालांकि रिपोर्ट ने इस ओर भी इशारा किया है कि कई जगहों पर मुस्लिमों से जुड़े कई तथ्यों की जानकारी ही नहीं है। छोटी मुस्लिम आबादी के साथ रहने वाले अमेरिकियों ने भी माना है कि वे या तो इस्लाम के बारे में नहीं जानते या कम जानते हैं।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download