=>"जीका वायरस और माइक्रोसेफली नामक बीमारी "
- ब्राजील में एक वायरस का आतंक इतना ज्यादा हो गया है कि सरकार को एलान करना पड़ा कि लोग अभी संतान को जन्म न दें। महिलाएं गर्भधारण न करें। मच्छर से फैलने वाले इस वायरस का नाम है जीका। यह सीधे नवजात को अपना शिकार बनाता है। इस वायरस से प्रभावित होने वाले बच्चे की सारी जिंदगी विशेष देखभाल करनी पड़ती है।
- ब्राजील सरकार को डर है कि अभी जन्म लेने वाली पूरी पीढ़ी ही कहीं शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग न हो जाए। इस साल ऐसे 2400 मामले सामने चुके हैं। जबकि पिछले साल केवल 147 मामले थे।
वैसे संतान को जन्म देना या गर्भधारण करना बेहद निजी मामला है। लेकिन अगर परिवार इसे फिलहाल टाल सकें तो हम इसकी सिफारिश करते हैं।
=>इतिहास :-
- जीका वायरस 1940 में सबसे पहले युगांडा में पाया गया था।
- उसके बाद यह महामारी की तरह अफ्रीका के कई हिस्सों में फैला। इसके बाद दक्षिण प्रशांत और एशिया के कुछ देशों में भी फैला।
- कुछ समय पहले यह लैटिन अमेरिका पहुंचा है। इस साल के शुरू में यह ब्राजील में दिखा। कुछ डॉक्टरों का मानना है कि यह 2014 के फुटबॉल विश्व कप के दौरान एशिया या दक्षिण प्रशांत से आया होगा।
=>ऐसे बढ़ता गया जीका का दायरा.....
- 1940 में युगांडा में पाया गया
- 2007 तक 14 केस सामने आए याप आइलैंड में 11 हजार
- 2013 में फ्रांस पहुंचा 28 हजार
- 2014 न्यू कैलिडोनिया, पर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया
- 2014 अमेरिकी राज्य चिली पहुंचा।
- 2015 ब्राजील 2400 नए मामले
=>क्या होता है असर :-
- सिर छोटा और दिमाग अविकसित रह जाता है।
- माइक्रोसेफली है बीमारी का नाम।
=> अब ये माइक्रोसेफली कौन सी बला का नाम है?
- माइक्रोसेफली: यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें बच्चे का सिर छोटा रह जाता है और उसके दिमाग का भी पूरा विकास नहीं हो पाता। डॉक्टर इस रोग से 29 नवजात शिशुओं की मौत की भी जांच कर रहे हैं।
=>लक्षण... :-
- बुखार,जोड़ों में दर्द, आंखों में जलन, खुजली, हाथ पांव में सूजन।
=>बचाव ही बेहतर है...
- ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे अप्रत्याशित बताया और कहा कि विज्ञान ने अभी इसे रोकने में सफलता हासिल नहीं की है। इसलिए बचना ही बेहतर है।
- 26 में 20 राज्यों में संक्रमण
- 05 से 15 लाख लोगों के ब्राजील में इसके शिकार होने की आशंका है।
- 900 मामले अकेले पेरनांबुको प्रांत में इस साल उजागर हुए है।
- 06 में इमरजेंसी घोषित की गई है।
=> कैसे फैलता है जीका वायरस का संक्रमण :-
- अमेरिका में इस तरह के मच्छर टैक्सास, हवाई और फ्लोरिडा में मिलते हैं।
- डेंगू भी फैलाता है जीका
- जीका वायरस एंडीज इजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है।
- एडीज इजिप्टी:- यह वही मच्छर है जो यलो फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने के लिए भी जिम्मेदार है। जीका को पहचानना बहुत मुश्किल है क्योंकि इसके कोई विशेष लक्षण नहीं हैं।