- वर्ष 2012 में किसी भी देश के मुकाबले भारत में सबसे अधिक गरीब आबादी थी लेकिन गरीबी दर के मामले में बड़े गरीब देशों में भारत का क्रम सबसे नीचे है।
- विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 2015 में गरीबों की आबादी घटकर 10 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। विश्व बैंक की मानें तो पिछले 25 साल से गरीबी घटाने के निरंतर प्रयास को देखते हुए 2030 तक यह दुनिया गरीबी खत्म करने के ऐतिहासिक लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगी।
=>भारत में गरीबी कम हो रही है
- रिपोर्ट के मुताबिक भारत में परिवारों के सर्वेक्षण के लिए अपनाए गए नए तरीके से पता चलता है कि यहां गरीबी और भी कम हो सकती है।
- सबसे अधिक आबादी वाले चार देश चीन, भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया कभी निम्न आय वाले देश के तौर पर वर्गीकृत हुआ करते थे।
- अब निम्न मध्यम आय वर्ग में आ गए हैं। 2012 में निम्न आय वर्ग के देशों में गरीबी की दर 43 प्रतिशत थी। वहीं निम्न-मध्य आय वर्ग दशों में दर 19 प्रतिशत थी।
- विश्व बैंक ने कहा कि बुनियादी ढांचा एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे खेतों और कंपनियों को जोड़ा जा रहा है। भारत में महिला और पुरुष मजदूरों की आपूर्ति बढ़ने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतिकरण की वजह से खपत और आय में बढ़ोतरी हुई है।
=>दुनिया भर में गरीबी घटेगी :-
- नए आकंड़ों के मुताबिक बैंक का अनुमान है कि इस साल दुनिया भर में गरीबी घटकर 70.2 करोड़ रह जाएगी जो वैश्विक आबादी का 9.6 प्रतिशत है। 2012 में यह आंकड़ा 90.2 करोड़ था जो दुनियाभर की आबादी का 12.8 प्रतिशत हिस्सा था।