एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में भारत के 5 संग्रहालय शामिल

संयुक्त राष्ट्र के सर्वेक्षण में पांच भारतीय संग्रहालयों ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में अपनी जगह बनायी है और लेह का ‘हॉल ऑफ फेम’ भारत की सूची में शीर्ष पर है जो यात्रियों को काफी आकर्षित करता है।

- चार अन्य सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय बागोर की हवेली (उदयपुर), विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (कोलकाता), सलार जंग म्यूजियम (हैदराबाद) और जैसलमेर वार म्यूजियम (जैसलमेर) हैं। 
- दर्शन म्यूजियम (पुणे), डॉन बॉस्को सेंटर फार इंडिजेनस कल्चर्स (शिलांग), हेरीटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम (ताआरो), सिद्धगिरि म्यूजियम (कोल्हापुर) और गांधी स्मृति (नयी दिल्ली) भी भारत के 10 श्रेष्ठ संग्रहालयों में शामिल हैं।

-  यह सूची अल्गोरिद्म की मदद से तय की गयी है जिसमें 12 महीने तक दुनियाभर में उनकी समीक्षाओं और रेटिंग की मात्रा एवं गुणवत्ता को संज्ञान में लिया गया था।

★★वैसे भारत का कोई भी संग्रहालय दुनिया के शीर्ष 25 संग्रहालयों में नहीं आया है। न्यूयार्क का मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट इस सूची में शीर्ष पर है और उसके बाद क्रमश: आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो, स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम एडं विंटर पैलेस, म्यूजी डी ओरसे (पेरिस) और नेशनल म्यूजियम ऑफ एंथ्रोपोलोजी (मैक्सिको) आदि हैं। 
★ एशिया की सूची में चीन का म्यूसियम ऑफ क्वि टेर्रा कोटा वारियर्स एंड होर्स पहले नंबर पर है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download