"फ्लडवॉच"

  • केंद्रीय जल आयोग ने जनता तक वास्तविक समय के आधार पर बाढ़ की स्थिति और 7 दिनों तक के पूर्वानुमान से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करने के उद्देश्य से मोबाइल एप्लिकेशन, "फ्लडवॉच" लॉन्च किया। इन-हाउस विकसित किया गया उपयोगकर्ता के अनुकूल ऐप में पठनीय और ऑडियो प्रसारण है और सभी जानकारी 2 भाषाओं, अर्थात अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।
  • प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये एक ऐप लॉन्च किया गया है. ‘फ्लडवॉच’ ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘रियल टाइम’ में बाढ़ (Flood Forecast) से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा. इसके जरिये सात दिन पहले ही बाढ़ की जानकारी लोगों को मिल जाएगी.
  • ऐप की मुख्य विशेषता में वास्तविक समय में बाढ़ की निगरानी शामिल है जहां उपयोगकर्ता पूरे देश में बाढ़ की नवीनतम स्थिति की जांच कर सकते हैं। ऐप विभिन्न स्रोतों से लगभग वास्तविक समय के नदी प्रवाह डेटा का उपयोग करता है। ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है जहां उपयोगकर्ता होम पेज पर ही अपने निकटतम स्टेशन पर बाढ़ संबंधी सलाह देख सकते हैं।
  • हिंदी और अंग्रेजी में मिलेगी सूचना: सीडब्ल्यूसी प्रमुख ने कहा- ‘फ्लडवॉच’ लिखित और ऑडियो दोनों प्रारूपों में चेतावनी संदेश और बाढ़ का पूर्वानुमान भेजेगा. यह ऐप वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सूचनाएं प्रसारित करेगा लेकिन जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी विस्तारित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह ऐप सीडब्ल्यूसी द्वारा निर्मित किया गया है. हालांकि, बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश इस ऐप से नहीं जुड़ा है और इसकी सेवाएं छह महीने के भीतर राज्य में उपलब्ध होंगी.”

    कई मौकों पर ऐसा होता है कि बाढ़ की जानकारी लोगों को नहीं हो पाती और अचानक आये पानी से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. आनन-फानन घर तक छोड़ने पड़ते हैं. इसका उद्देश्य ऐसी स्थिति से लोगों को बचाना ही है. बाढ़ की स्थिति से बचाने के लिए सरकार ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है.

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download